Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsReal Estate Broker Linked to High-profile Contacts in Murder Investigation
अंकित के मोबाइल में कई मंत्रियों, विधायकों और भूमाफियाओं के नंबर

अंकित के मोबाइल में कई मंत्रियों, विधायकों और भूमाफियाओं के नंबर

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में अंकित का मोबाइल कई बड़े नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के नंबर से भरा मिला है। जयराज मान सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अंकित से पूछताछ की, जिसने बताया कि जमीन की डील फाइनल नहीं हो पाई थी। जयराज ऊंचे दाम पर अपनी 109 बीघे जमीन बेचना चाह रहे थे।

Jan 23, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। अंकित के मोबाइल में बड़े-बड़े ओहदेदारों के नंबर फोनबुक में सेव मिले हैं। जिसमें कई मंत्रियों, विधायकों और भूमाफियों के साथ कानपुर, लखनऊ तक के नेता व प्रापर्टी कारोबारियेां के नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पूछतांछ के दौरान अंकित ने यह बात कबूली है कि जयराज मान सिंह की प्रापर्टी की खरीद को लेकर उसकी उक्त लोगों से बातचीत हुई हैं, लेकिन किसी के साथ डील फाइनल नहीं हो पाई थी। जयराज मान सिंह की हत्या जिस बाग खेत के बीच में हुई है। वह करीब 109 बीघे का हिस्सा है। उससे जुड़े हुए हिस्से की करीब दस बीघे जमीन बिक्री हो चुकी है।

109 बीघे जमीन को एक साथ बेचने के लिये अधिवक्ता बड़े प्रापर्टी डीलरों को खोज रहे थे। अधिवक्ता का ब्रोकर अंकित पार्टियों से संपर्क भी करा रहा था, लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। इसी के चलते अंकित का सब्र भी जवाब देने लगा था। प्रापर्टी बिकती तो अंकित को करोड़ों का कमीशन मिलता। यही कारण था कि वह बड़े-बड़े रसूखदारों के संपर्क में था। हालांकि पुलिस हत्यारोपी की काल डिटेल को खंगालते हुए प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर रही है। अधिवक्ता जयराज मान सिंह अपनी जमीन को ऊंचे दाम में बेचना चाह रहे थे। कई डील होते-होते रह गई। वह रेट में समझौता करने को तैयार नहीं थे। कुछ डील तो ऐसी हुई। जिनमें बात हुई, लगा अब लिखापढ़ी होनी है, लेकिन दस दिनों के अंदर ही अधिवक्ता का मूड बदल जाता था। बताते हैं कि एक कारोबारी नेता से अंकित ने दस लाख एडवांस ले लिये थे। अधिवक्ता से बातचीत हो गई। डील लगभग फाइनल हो गई। बस ये था कि कुछ रुपया तत्काल दिया जाएगा शेष रकम तीन महीने बाद उसके बाद फिर बैनामा होगा। लेकिन अधिवक्ता इस पर राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद बैनामा होगा तो तब का रेट अलग होगा। इस कारण यह सौदा भी कैंसिल हो गया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि अंकित ने बताया कि जयराज मान सिंह के परिजन जमीन के सौदे को लेकर तैयार हो जाते थे। करीब ढाई सौ करोड़ तक में सौदा हो रहा था, लेकिन जयराज मान सिंह तीन सौ करोड़ की मांग कर रहे थे। ब्रोकर अंकित ने यह भी बताया कि इस दौरान उसके संपर्क में दस बड़े आहदेदार जमीन खरीद को लेकर संपर्क में थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;