रामलीला में हुआ रावण वध, झांकियों ने मोहा मन
Fatehpur News - विजयीपुर के सरौली गांव में आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य मंचन हुआ। इस दौरान क्षेत्र में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। रावण वध के बाद मां सरस्वती, मां दुर्गा, भगवान हनुमान और अन्य देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यह परंपरा पिछले 143 वर्षों से चली आ रही है।

विजयीपुर। क्षेत्र के सरौली गांव में चल रही रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण वध के बाद निकाली गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों में मां सरस्वती, मां दुर्गा, भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण, माखन चोर बाल रूप, मां काली और भारत माता की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही नृत्य की शानदार चौकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 143 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुबेर शुक्ला, प्रहलाद सिंह, अरविंद सिंह सुरेश सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


