Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsRailway Administration Revises Porter Charges for Disabled and Sick Passengers
कुलियों के शुल्क में की गई वृद्ध, मिलेगी राहत

कुलियों के शुल्क में की गई वृद्ध, मिलेगी राहत

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में रेल प्रशासन ने लाइसेंसी कुलियों के लिए शुल्क में संशोधन किया है। अब 40 किग्रा तक के भार के लिए कुलियों को 65 रुपये और एफओबी से ले जाने पर 75 रुपये का शुल्क देना होगा। कुलियों ने इस निर्णय को सराहनीय बताया है।

Dec 20, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। रेल प्रशासन ने लाइसेंसी कुलियों को होने वाली परेशानियों के चलते उनके द्वारा ले जाए जाने वाले पार्सल, दिव्यांग एवं बीमार यात्रियों की सहायता से संबंधित शुल्क में संशोधन किया है। जिसे लागू करने के बाद कुलियों ने खुशी जाहिर की है। कुलियों का कहना है कि रेलवे द्वारा हित में लिया गया निर्णय सराहनीय है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि कुलियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए भार ले जाने वाले किराए में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार अब 40 किग्रा तक या उससे कम भार जिसे कुली हाथ में या सिर पर रखकर मुख्य प्लेटफार्म पर ले जाते हैं, उन्हे अब यात्रियों को 65 रुपये प्रति कुली अदा करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि उक्त भार वाला सामान यदि एफओबी से होकर ले जाया जाता है तो 75 रुपये अदा करना होगा। जबकि 40 किग्रा से अधिक व दो कुंतल तक दो पहिया, चार पहिया ट्रॉली द्वारा मुख्य प्लेटफार्म पर दो कुलियों के लिए 130 रुपये, एफओबी से ले जाने पर 150 रुपये तथा बिना एफओबी वाले प्लेटफार्म पर दिव्यांगों को व्हील चेयर पर ले जाने का 65 रुपये, एफओबी का प्रयोग करने पर 150 रुपये, स्ट्रेचर द्वारा बिना एफओबी वाले प्लेटफार्म पर दो कुलियों को 150 रुपये, चार कुलियों का 300 रुपये यात्रियों को अदा करना होगा। जबकि 30 मिनट से अधिक के लगने वाले समय का 50 रुपये अतिरिक्त अदा करना होगा। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत एफओबी शामिल होने वाले प्लेटफार्म पर व्हील चेयर की बुकिंग एक ही कुली के साथ अनुमन्य नहीं होगी।