Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPublic Transport Crisis in Jahaanabad Limited Bus Services Resumed Amidst Protests
20 के सापेक्ष दो बसों का संचालन,भटक रहे यात्री

20 के सापेक्ष दो बसों का संचालन,भटक रहे यात्री

संक्षेप:

Fatehpur News - -एक मार्ग पर संचालन अब भी बंद -एक मार्ग पर संचालन अब भी बंद-एक मार्ग पर संचालन अब भी बंद-एक मार्ग पर संचालन अब भी बंद-एक मार्ग पर संचालन अब भी बंद

Dec 20, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, संवाददाता। जहानाबाद से कानपुर जाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में 12 सीएनजी, व आठ इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन कराया जाता रहा है। जिसे करीब एक माह पूर्व अचानक ही बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगो की मांग पर महज लॉलीपाप देते हुए दो बसों का संचालन शुरू करा दिया गया जिससे होने वाली परेशानियां कम नहीं हो पा रही। कस्बे के राजकीय बसस्टाप से कानपुर नगर के लिए 12 सीएनजी बसों का संचालन वाया घाटमपुर तथा आठ इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन साढ गोपालपुर, रमईपुर होते हुए कानपुर के नौबस्ता, रामादेवी तक किया जाता था। लेकिन एक माह पूर्व अचानक इन बसों का संचालन बन्द कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके चलते यात्रियों व व्यापारियों को कानपुर आवागमन करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नतीजतन लोगो को प्राइवेट वाहनों से अधिक किराया अदा कर आवागमन करना पड़ रहा था। जिस पर स्थानीय लोगो द्वारा की जाने वाली मांग के बाद विभागीय अधिकारियों ने एक माह बाद जहानाबाद से कानपुर वाया साढ होते हुए दो बसों का संचालन शुरू करा दिया जबकि साढ गोपालपुर, रमईपुर होते हुए करीब तीन दर्जन से अधिक निजी बसों का संचालन कराया जा रहा है। यह बसें सरकारी बसस्टाप के सामने ही सवारियों को क्षमता से अधिक भरकर असुरक्षित संचालन कर रहे हैं। जिस पर पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा , राजेन्द्र त्रिवेदी, जय सिंह सेंगर, शिव गोपाल शुक्ला, डा.प्रमोद वर्मा, सरल मोहन उत्तम आदि ने पूर्व की भांति बसों के संचालन की मांग की है। वहीं एआरएम प्रदीप ने बताया कि जल्द ही बसों का संचालन पूर्ववत शुरू कराया जाएगा।