कापी किताब पर प्रदर्शन
Fatehpur News - फतेहपुर में युवा विकास समिति ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समिति का आरोप है कि स्कूल अभिभावकों को महंगे कापी-किताबें, टाई और बेल्ट खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप की मांग की गई है।

फतेहपुर। युवा विकास समिति के तत्वाधान में सोमवार को नया शिक्षा सत्र लागू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति के पदाधिकारियों का आरोप रहा कि निजी विद्यालयों में मनमानी और तमाम विद्यालयों द्वारा खुद ही महंगे दामों में कापी किताबों के साथ साथ टाई-बेल्ट आदि खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है। जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। डीएम को एक ज्ञापन देकर मामले में हस्ताक्षेप किए जाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचे समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा, संगठन प्रमुख संजय दत्त आदि पदाधिकारियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि स्कूल धड़ल्ले से कापी किताबों की बिक्री के साथ फीस बढ़ा रहे हैं।
बीते वर्ष अफसरों ने घुड़की दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले फिर बुलंद हैं। कई विद्यालय दुकान चलाते हैं तो कई ने दुकान सेट कर रखी है। सम्बंधित विद्यालय की किताबें मात्र उसी दुकान में मिलेंगी। जहां मनमाने दाम वसूल जा रहे हैं। वहीं ऐसे विद्यालयों द्वारा कम योग्यता वाले शिक्षक रख कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलावाड़ कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से मांग की कि मामले में ठोस कदम उठाया जाना आवश्यक है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


