प्रधान की देवरानी का फंदे पर लटकता मिला शव
फतेहपुर। संवाददाता प्रधान की नवविवाहिता देवरानी का शव मंगलवार को फांसी के फंदे...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 01 Nov 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें
फतेहपुर। संवाददाता
प्रधान की नवविवाहिता देवरानी का शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। कल्याणपुर के पहुर ग्राम प्रधान के देवर पंकज सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व कोर्राकनक निवासी श्वेता सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्वेता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पांच बजे थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
