Fatehpur News: बिजली विभाग के आगे बेबस भाजपाई, धरने पर बैठे मंडल अध्यक्ष
Fatehpur News: असोथर में बिजली विभाग की मनमानी पर भाजपाइयों का गुस्सा फूटा। दो माह से बाधित बिजली आपूर्ति पर धरना दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से आश्वासन प्राप्त किया। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई।

Fatehpur News: असोथर। बिजली विभाग की मनमानी पर सारे दिशा निर्देश बौने साबित हो रहे है। शिकायत के बाद दो माह बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने पर सोमवार को भाजपाइयों को गुस्सा फूट पड़ा। मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाई बिजली उपकेन्द्र में धरने पर बैठ विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसडीएम धरना स्थल पर पहुंच लिखित में आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा देने पर धरना समाप्त हुआ। सरकंडी मजरे लक्ष्मणपुर में बीते दो माह पूर्व आने वाली आंधी, पानी व चलने वाली हवाओं के चलते यहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राममहेश निषाद ने एसडीओ व जेई से लगातार शिकायत कर आपूर्ति बहाल किए जाने का भरोसा दे रहे थे। आपूर्ति बहाल न होने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया। बावजूद इसके समस्या हल नहीं होने पर सोमवार को मंडल अध्यक्ष ग्रामीण के साथ उपकेंद्र में धरने पर बैठ गए। बताया कि लक्ष्मणपुर सहित करीब दस मजरों में आपूर्ति दो माह से बाधित होने के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, साथ ही ग्रामीणों को पानी सहित उपस भरी गर्मी में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। एसडीओ सुदामा प्रसाद जेई कमल विश्वकर्मा घरना स्थल पहुंचे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को लिखित में समस्या को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। जिस पर करीब तीन घंटे चला धरना समाप्त हुआ। यहां मूलचंद्र निषाद, लाखन निषाद, शिवम अवस्थी, आशुतोष विश्वकर्मा, शनि मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीओ ने बताया कि एक परिवार द्वारा कुल्हाड़ी से बिजली लाइन काटे जाने की शिकायत मिली थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है, पुलिस के साथ कार्यवाही की जाएगी, यदि कोई सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा。
ट्रांसफार्मर की मांग
250 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग
हथगाम। नगर के वार्ड नंबर छह व 13 का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद राहत न मिलने की दशा में लोगो ने इसकी क्षमतावृद्धि किए जाने की मांग की। जेई जितेंद्र पाल को ज्ञापन देते हुए उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है जिससे आए दिन आने वाली कमियों केचलते आपूर्ति बाधित होती रहती है। मांग करते हुए कहा के 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाकर राहत दिलवाई जाए।


