Fatehpur News: आपूर्ति बाधित होने से परेशानी
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: फतेहपुर में विभिन्न उपकेंद्रो में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। राधानगर और आबूनगर उपकेंद्रों से प्रभावित फीडरों की वजह से उपभोक्ताओं को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति को कुछ समय बाद बहाल किया गया।

Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के अलग-अलग उपकेंद्रो में आने वाली फाल्ट के दौरान आपूर्ति बाधित हो गई जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि राधानगर उपकेंद्र से पोषित बहुआ फीडर में आने वाले फाल्ट के कारण आपूर्ति घंटो बाधित रही। वहीं आबूनगर उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडर शादीपुर, डीएसओ कार्यालय के समीप की आपूर्ति बाधित रही जिससे घंटो बाद बहाल कराया जा सका।


