डेढ़ दर्जन गांवों में 24 घंटे से ब्लैकआउट, अफसरों ने फोन उठाने किए बंद
Fatehpur News - बिंदकी के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में रुकावट आई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंततः उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

बिंदकी। डिघरुवा पावर हाउस से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली पूरी तरह गुल है। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गायब होने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है और लोगों के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। इस बड़ी समस्या पर जब उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो एक्सईएन से लेकर ग्रामीण एसडीओ तक ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। अफसरों की इस बेरुखी और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर बिजली बहाली की गुहार लगाई है।
उपभोक्ता रमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि बिजली गुल होने से पेयजल, घरेलू कार्यों तथा बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


