स्कूल के जर्जर मार्ग को बनवाने की मांग

Apr 06, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर के शादीपुर में 50 नम्बर ओवरब्रिज के नीचे से ट्रूथ मिशन स्कूल तक का रास्ता कच्चा है। हल्की बारिश में जलभराव से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। अभिभावकों की मांगों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड की सभासद पूजा देवी ने नगर पालिका को पत्र लिखकर सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की है।

स्कूल के जर्जर मार्ग को बनवाने की मांग

फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित 50 नम्बर ओवरब्रिज के नीचे से ट्रूथ मिशन स्कूल तक का रास्ता पूरी तरह से कच्चा है। हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाने से नौनिहाल बच्चों स्कूल आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों द्वारा कई बार मार्ग के बनवाए जाने की मांग की गई लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। सोमवार को देवीगंज वार्ड की सभासद पूजा देवी पत्नी दिनेश तिवारी खलीफा ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को एक पत्र प्रेषित कर कच्चे मार्ग को सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।