Fatehpur News: तीन घंटे में गुमशुदा को बरामद कर परिजनों को सौंपा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फतेहपुरFatehpur News: फतेहपुर के थाना औंग में 12 वर्षीय बालक घर से गायब हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन की और बालक को सुरक्षित बरामद किया। बालक ने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

Fatehpur News: फतेहपुर। थाना औंग पर सूचना दी कि रानीपुर से एक 12 वर्षीय बालक घर से कही चला गया है। काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों को नही मिल पा रहा है। इस सूचना पर थाना औंग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये परिजनों के सहयोग से उक्त गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। बालक द्वारा बताया गया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि बरामद बालक को उसके परजिनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।


