बीस हजार वसूली मामले में दो सिपाही निलंबित
Fatehpur News - फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक पीआरडी जवान की पत्नी सविता ने आरोप लगाया कि दो सिपाहियों ने उसके पति मनोज को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूले। मामले की शिकायत पर एसपी ने सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को निलंबित किया और जांच शुरू कर दी।
फतेहपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरा निवासी मनोज कुमार पासवान की पत्नी व पीआरडी जवान सविता से पति को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने के आरोप में घिरे सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को एसपी ने सोमवार देर निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है। मामला एक युवक का शव मिलने के प्रकरण से जुड़ा है। आरोप है कि लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाहियों ने साजिश के तहत मनोज कुमार पासवान को हत्या में फंसाने की धमकी दी। मनोज की पत्नी सविता का कहना है कि छह जनवरी की शाम चौकी के एक सिपाही को 20 हजार रुपये दिए गए, इसके बावजूद और रुपये की मांग की जाती रही तथा जेल भेजने की धमकी दी गई।
प्रकरण से जुड़े दो ऑडियो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें कथित तौर पर लेन-देन और धमकी की बातचीत सामने आई है। सविता ने मामले की शिकायत एडीजी से की थी, जिसके बाद जांच सीओ सिटी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी पीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




