Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPolice Hunt for Masked Rapist of Elderly Woman in Thariyawan
बुजुर्ग दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी का नाम वीडियो देखकर बताया

बुजुर्ग दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी का नाम वीडियो देखकर बताया

संक्षेप:

Fatehpur News - थरियांव के एक गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। महिला ने आरोपी का नाम एक वीडियो में बताया। पुलिस ने अब तक छह युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के समय महिला शौच के लिए बाहर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 01, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला से शनिवार रात दुष्कर्म करने वाले नकाबपोश युवक की पुलिस तलाश में जुटी है। महिला के बताए हुलिये के अनुसार पुलिस नकाबपोश की तलाश कर रही है। पुलिस ने गांव से अब तक पांच युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है। चार दिन भी जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो के माध्यम से आरोपी का नाम बताया। एक गांव की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। बुजुर्ग महिला शनिवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए गांव से बाहर 500 मीटर दूर जंगल की ओर पुलिया के पास गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के पास ही महिला को एक नकाबपोश युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से महिला बेहोश हो गई थी। करीब दो घंटे बाद बेसुध और लहूलुहान हालत में महिला घर पहुंची थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जांच की थी। बुधवार को महिला ने एक वीडियो के माध्यम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम बताया। पीड़िता द्वारा बताए गए आरोपी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि घटना के लगभग एक सप्ताह पूर्व से बीमार चल रहा है। जिसके कारण घर पर ही रहता हूं। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। युवक ने निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। पुलिस ने अब तक छह युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए गए व्यक्ति से पूछताछ की गई है। अभी इसी बात का अवलोकन नहीं हो पाया है, मामले की जांच की जा रही है।