चोरी में फरार हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़, घायल

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अलीरजा के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अलीरजा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का कॉपर तार और बाइक बरामद हुई। अलीरजा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चोरी में फरार हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़, घायल

फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच शुक्रवार रात भाऊपुर मोड़ के पास मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से चोरी के मामले में वांछित अलीरजा निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कल्यानपुर में दर्ज चोरी के मुकदमें में फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, करीब साढ़े नौ मीटर चोरी का कॉपर तार और एक बाइक बरामद की गई है। अलीरजा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ जिले समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।