मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाल लाइन हाजिर
Fatehpur News - फतेहपुर में खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बबलू सिंह फरार है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। लापरवाही के चलते कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है।

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, एक आरोपी अभी फरार है जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। थरियांव के एक युवक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह वह मंगेतर के साथ खागा के कुटीपर नहर पुलिया के पास था। इस दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को डरा-धमकाकर जंगल की ओर ले गए। युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
युवती को अलग ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया। इसके बाद युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 2500 रुपये ललित नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करा लिए और दोपहर करीब डेढ़ बजे धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद सहमे दोनों ने शुक्रवार रात 1076 पर शिकायत की और अगले दिन थाने पहुंचे, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर रविवार को एसपी कैंप कार्यालय में गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि युवती मंगेतर के साथ एक बाग में कुछ निजी समय व्यतीत कर रही थी। तभी वहां आरोपी ललित आया, जिसने उन्हें देख लिया और उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया। उक्त युवक ने अपने दो अन्य साथियों बबलू और युवराज को भी वहां बुला लिया। इनमें से युवराज युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने खागा कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि प्रभावी कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। फरार अभियुक्त बबलू सिंह की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।भाजपा से जुड़ा नेता है फरार आरोपी बबलूइस मामले में फरार चल रहा इनामिया बबलू सिंह भाजपा से जुड़ा है। युवा मोर्चा मंडल स्तर का पदाधिकारी है। एक विधायक का करीबी है। सूत्रों की मानें तो विधायक के दबाव में ही पहले कोतवाल ने कार्रवाई नहीं की और मामले में टालमटोल की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


