पकड़े गए चोर को साथी के साथ पुलिस ने जेल भेजा
Fatehpur News - थरियांव के चकनथनपुर गांव में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो एक बाइक सवार महिला का बैग छीन कर भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। उसके पास से चुराई गई बैटरियां भी बरामद हुईं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

थरियांव। थाना क्षेत्र के चकनथनपुर गांव में शुक्रवार शाम पकड़े गए शातिर चोर को पुलिस ने शनिवार को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी का नाम भी बताया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से ई-रिक्शा से चुराई गई बैटरियां भी बरामद हुई हैं। उसे भी पुलिस ने जेल भेजा है। बता दें कि शुक्रवार शाम एक बाइक सवार चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि एक बाइक सवार महिला का बैग छीन कर भाग रहा था। महिला के साथ मौजूद उसके भाई गोविंद कुमार निवासी देवरी थाना हुसैनगंज ने शोर मचा कर पीछा किया था।
जिसके बाद शातिर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया था। पहले गोविंद ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था। लेकिन शनिवार को उसने केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर गोपाल सिंह उर्फ अमित सिंह निवासी सातों धरमपुर थाना असोथर और बैटरी चोरी में गोपाल के साथ शामिल रहे रमेश उर्फ झूरी निवासी कमालीपुर थरियांव को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




