Fatehpur News: मारपीट में वांछित किन्नर को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: थरियांव के टेक्सारी बुजुर्ग गाँव में 26 जून को किन्नरों के दो समूहों के बीच मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी सरवन उर्फ श्रेया किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने अन्य किन्नरों को बंधक बना कर मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने सभी को मुक्त कराया और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Fatehpur News: मारपीट में वांछित किन्नर को भेजा जेल

Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव में 26 जून को किन्नरों के दो समूहों के बीच हुई मारपीट के मामले में वांछित मुख्य आरोपी सरवन उर्फ श्रेया किन्नर को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोप था कि सरवन उर्फ श्रेया किन्नर और उसके साथियों ने दूसरे गुट के चार किन्नरों दीपिका किन्नर,पायल किन्नर,अंजू किन्नर, बड़ी दीपिका किन्नर को जबरन कार में बैठाकर घर ले जाकर करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा और उनके साथ मारपीट की। सूचना पर थरियांव और किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों किन्नरों को मुक्त कराया था। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।