Fatehpur News: अभावैएप कार्यक्रमों में करेगा पौधा दान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फतेहपुरFatehpur News: फतेहपुर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में पौधा दान करने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पौधा भेंटकर इस अभियान की शुरुआत की। सभी को धरती को हरा-भरा बनाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की गई। परिषद के अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा की हरियाली बढ़ाए जाने के लिए समाज के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में पदाधिकारियों द्वारा पौधा दान करने का संकल्प लिया गया। परिषद के लोगो ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव को एक पौधा भेंटकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरा को हरा भरा बनाने में सभी को अपना योगदान देना होगा तभी जीवन सुरक्षित रह सकता है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि पौधे को अपने परिवार के एक सदस्य की भांति ही देखभाल की जाएगी। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, वेदप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, बृजेश सोनी, गुड्डू मोदनवाल, मोना ओमर, नारायण बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


