Fatehpur News: फूलन देवी का जीवन संघर्षपूर्ण और विवादों भरा रहा
Fatehpur News: फतेहपुर में वीरांगना फूलन देवी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वक्ताओं ने उनके जीवन पर विचार साझा किए। जयंती समारोह विभिन्न गांवों में भी मनाई गई, जिसमें समाज के लोगों ने बुजुर्गों को सम्मानित किया।
Fatehpur News: फतेहपुर। वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद की जयंती कार्यक्रम सोमवार को शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की। जिसमें वक्ताओं ने वीरांगना के जीवन पर अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने तो संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्षपूर्ण और विवादों भरा रहा, उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकल कर राजनीति तक का सफर तय किया। वह आज भी एक ऐसी शख्सियत मानी जाती हैं, जिनका जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, संगीता राज पासवान, बाबू सिंह कुशवाहा समेत अन्य तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई जयंती
विजयीपुर। क्षेत्र के महावतपुर असहट, पोखरी गढ़ा थुरियानी रायपुर भसरौल अलग-अलग गांव में सोमवार को समाज के लोग़ो ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई। महावतपुर असहट में सपा नेत्री रत्नेश रत्ना में जयंती मनाई गई। जहां समाज के बूढ़े, बुजुर्गों व सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पोखरी गढ़ा में सपा नेता नरेश कोरी, थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल में पूर्व डीआईजी राम तीरथ परमहंस के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर महफूज खान, अफसर अली, प्रहलाद निषाद, कमलेश निषाद, भूप नारायण निषाद समेत अन्य तमाम लोग शामिल रहे।


