
मूंगफली गोदाम में दबंगों ने लगाई आग, दिन में हुई थी मारपीट
Fatehpur News - -पुलिस ने अगले दिन दोनों पक्षों को थाने बुलाने की बात कह मामले को टाल दिया था -पुलिस ने अगले दिन दोनों पक्षों को थाने बुलाने की बात कह मामले को टाल दिया था
मलवां,संवाददाता। मलवां थाना के वाहिदपुर गांव में मूंगफली गोदाम में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, गोदाम में रखी 50 बोरी मूंगफली और अन्य सामान जलकर राख हो गया। व्यापारी ने दबंगों पर गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी विष्णु गुप्ता का बेटा आर्यन गुरुवार शाम दुकानों में भेजी गई मूंगफली के पैसे लेने मलवां जा रहा था। तभी हमलावरों ने पुरानी रंजिश में आर्यन को रोककर मारपीट की थी और फरार हो गए थे। आर्यन ने डायल 112 पर सूचना दी थी।
पीआरवी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने हमलावरों के चार पहिया वाहन का नंबर दिया। जिस पर पीआरवी ने पीड़ित को थाने भेजा। आरोप है कि पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर कल सुबह आने की बात कह कर पीड़ित को वापस घर भेज दिया। इसके बाद रात को गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे हुए इंजन से डीजल निकाल कर उसी के सहारे आग लगा दी गई। आग लगने की सूचना पर व्यापारी मौके पर पहुंचा। जब तक आग बुझाई जाती गोदाम में रखी मूंगफली जलकर राख हो चुकी थी। व्यापारी ने बताया कि करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि मारपीट की घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




