Fatehpur News: चालक को चकमा देकर कार ले उड़ा यात्री

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: प्रयागराज में एक यात्री ने किराये की स्विफ्ट डिजायर कार चुराई। चालक ने मथुरा के लिए कार बुक की, लेकिन एक टोल प्लाजा पर चालक के लघुशंका के दौरान यात्री कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और यात्री का नाम रोबिन शर्मा सामने आया। मामला जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Fatehpur News: चालक को चकमा देकर कार ले उड़ा यात्री

Fatehpur News: खागा। प्रयागराज स्टेशन से मथुरा जाने के लिए किराये पर बुक की गई स्विफ्ट डिजायर कार को यात्री, चालक को चकमा देकर लेकर फरार हो गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात हुई। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायबरेली जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राजेंद्र जायसवाल किराये पर कार चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह स्विफ्ट डिजायर कार लेकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक यात्री ने उनसे मथुरा जाने का किराया पूछा और कार बुक कर ली।

यात्री ने यूपीआई के माध्यम से 1,780 रुपये किराया देने के बाद कार से मथुरा के लिए रवाना हुआ। चालक के मुताबिक, रात करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास उसने कार सड़क किनारे रोक दी और लघुशंका के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान बगल की सीट पर बैठा यात्री कार लेकर फरार हो गया। अचानक हुई घटना से चालक के होश उड़ गए। उसने तत्काल यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार व आरोपित की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किराये के भुगतान के लिए किए गए यूपीआई लेनदेन में यात्री का नाम रोबिन शर्मा सामने आया है।कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के विरुद्ध कार चोरी का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के जल्द राजफाश और कार बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: चालक को चकमा देकर कार ले उड़ा यात्री