Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPanic in Fatehpur Village After 4-Year-Old Dies from Fever Suspected Dengue Outbreak
पांच दिन लगेगा गांव में मेडिकल कैंप, हुआ एंटी लार्वा छिड़काव

पांच दिन लगेगा गांव में मेडिकल कैंप, हुआ एंटी लार्वा छिड़काव

संक्षेप:

Fatehpur News - फालोअप..पांच दिन लगेगा गांव में मेडिकल कैंप, हुआ एंटी लार्वा छिड़कावपांच दिन लगेगा गांव में मेडिकल कैंप, हुआ एंटी लार्वा छिड़कावपांच दिन लगेगा गांव मे

Oct 25, 2025 05:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर,संवाददाता। असोथर ब्लाक के देशी का डेरा मजरे जरौली गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची की बुखार से मौत पर डेंगू की आशंका होने पर हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को गांव मेडिकल टीम पहुंची और 12 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिये भेजे। शुक्रवार को भी टीम गांव में रही। एंटी लार्वा का छिड़काव सहित गांव में सफाई हुई। बताया जा रहा है कि गांव में लगातार पांच दिन तक मेडिकल टीम कैंप लगाकर ग्रामीणों का परीक्षण कर संदिग्धों के सैंपल जांच के लिये भेजेगी। बता दें कि गांव निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची की बुधवार को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अस्पताल की रिपोर्ट में बच्ची की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसका लीवर फेल हो गया था। हालांकि पुष्टि के लिये जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को कानपुर के अस्पताल पहुंची है। रिपोर्ट की जांच करने की बात कही जा रही है। गांव में दहशत फैली हुई है। गुरुवार को जुकाम बुखार से पीड़ित 12 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। असोथर पीएचसी से डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव पहुंच कर कैंप किया। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ती रंजन ने बताया कि गांव में पांच दिन तक मेडिकल टीम कैंप करेगी। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।