रोडवेज बस में अफवाह से भगदड़, मासूम घायल

Feb 27, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - -कुछ फटने वाला है कि बात से फैली अफवाह -कुछ फटने वाला है कि बात से फैली अफवाह-कुछ फटने वाला है कि बात से फैली अफवाह-कुछ फटने वाला है कि बात से फैली अफवाह

रोडवेज बस में अफवाह से भगदड़, मासूम घायल

जाफरगंज,संवाददाता। जोनिहा-ललौली मार्ग पर थाना क्षेत्र के रावतपुर और अजमतपुर के बीच शुक्रवार दोपहर एक ढाबे में खड़ी बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई। सवारियां तेजी से उतर कर भागने लगी। इसी दौरान बस से उतरते एक महिला अपने सात माह के मासूम बच्चे के साथ गिर गई। जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ढाबे के सामने रुकी थी, कुछ यात्री नाश्ता करने उतर गए जबकि अन्य सवारियां बस में ही बैठी थीं। तभी अचानक ‘कुछ फटने वाला है’ की अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग सीढ़ियों से तेजी से उतरने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान गोपालपुर, थाना पनकी जनपद कानपुर निवासी निर्भय की पत्नी श्याम देवी अपने सात माह के मासूम पुत्र शिवांश को गोद में लेकर उतर रही थीं। पीछे से धक्का लगने पर वह बच्चे समेत गिर पड़ीं। हादसे में मासूम का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर अन्य चोटें आईं। घायल को पहले सीएचसी बिंदकी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। - कुछ फटने वाला है कि बात से फैली अफवाह - सीढियों से उतरते समय मासूम संग गिर गई मां

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।