विकास का थमा पहिया बढ़ाने को नए चेहरे की दरकार
Fatehpur News - फतेहपुर में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास के लिए नए प्रधान दावेदारों की तलाश कर रहे हैं और पुराने नेताओं से दूरी बना ली है। चुनावी वादों को पूरा न करने वाले नेताओं के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। निर्वाचन विभाग नामों की जांच में जुटा है और ग्रामीणों ने नए चेहरों को आमंत्रित किया है।

फतेहपुर। विकास का पहिया बढ़ाने में प्रधान दावेदार मैदान में उतर आए है। चुनावी सरगर्मी को बढ़ता देख ग्रामीण कार्यकाल पर फोकस बनाए है। वायदों को पूरा न करने वाले प्रधान व दावेदारों से दूरियां बना ली है। जिनसे किनारा करते हुए नए चेहरा को बागडोर थमाने की सोच रहे है। दूसरी ओर चुनाव जीतने का प्रयास जारी है। आगामी पंचायत चुनाव के लिए आयोग और निर्वाचन विभाग प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है। भले ही अभी तक चुनाव की घोषणा और आरक्षण न तय हुआ हो लेकिन गांवों में सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान के अलावा पूर्व में हारे हुए दावेदार गलियों, चौराहों बैठकों में नजर आने लगे है।
विकास, पक्की छत, पेंशन, राशन कार्ड, अंतोदय कार्ड जैसे तमाम लाभ दिलाने की चुनावी चाल और जातीय समीकरण बिठाने में जुट गए है। वहीं ग्रामीण भी चुनाव की सुगबुगाहट से तैयारी कर रहे है। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए दरवाजे वोट न मांगने आने की बात रख दी। नए दावेदारों को खुला आमंत्रण दिया गया। इससे साफ हो जाता है कि ग्रामीणों को नए चेहरे की दरकार है। साथ ही गांव के थमे विकास को बढ़ाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। बता दे कि निर्वाचन विभाग इन दिनों डुप्लीकेट नामों के सत्यापन में जुटा है। एसडीएम के माध्यम से बीएलओ गांवो में सर्वे कर रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




