Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPanchayat Election Turmoil Thousands of Objections Filed Over Voter List Discrepancies in Fatehpur
आपत्तियां दर्ज, मार्च में होगा अंतिम प्रकाशन

आपत्तियां दर्ज, मार्च में होगा अंतिम प्रकाशन

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में पंचायत भवनों पर चस्पा सूची में गायब नामों और अन्य गड़बड़ियों को लेकर हजारों आपत्तियां दर्ज की गई हैं। मौजूदा प्रधान और ग्रामीणों ने बीएलओं पर आरोप लगाए हैं। आयोग ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय बढ़ाया है और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू की है।

Jan 06, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। पंचायत भवनों में चस्पा सूची से गायब नाम और नाम न होने की दशा में माहौल गरमाया है। गड़बड़ी पर मौजूदा प्रधान, दावेदार और ग्रामीगों की ओर से हजारों आपत्तियां दर्ज हुई। अफसरों से बीएलओं की गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। हजारों आपत्तियों के निस्तारण के लिए आयोग ने अंतिम प्रकाशन के लिए करीब ढ़ाई माह का समय बढ़ाते हुए अधिसूचना जारी कर दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी ने गांव राजनीति का अखाड़ा बने है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओं द्वारा बढ़े, घटे और कटे नामों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। पंचायतों, ब्लॉकों में लिस्ट चस्पा होने के बाद से मौजूदा प्रधान, दावेदार, ग्रामीण सक्रिय हो गए।

गांवों में रहने वालों के गायब नाम, मृतको के जुड़े नाम, मतदाताओं के डबल नाम, इसी वर्ष मृतकों के जुड़े नामों और गायब नामों को लेकर जिम्मेदारों से लेकर अफसरों तक पर उंगली उठाते हुए दावे आपत्तियां दर्ज कराई। जिले की 816 पंचायतों से तकरीबन 50 से 60 हजार आपत्तियां दर्ज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपत्तियों को जमा करने का समय पूरा हो चुका है अब निस्तारण के लिए तहसील से लेकर विभागीय अफसर जुट गए है। इसके बाद हस्तलिखित, पांडूलिपि तैयार कराकर अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया होगी। चुनावी प्रक्रिया के लिए आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होना था। पुनरीक्षण के दरमियां डुप्लीकेट सत्यापन को लेकर अंतिम प्रकाशन छह फरवरी तक बढ़ाया। दावे आपत्तियां दर्ज होने के बाद आयोग ने संशोधित अधिसूचना जारी की। निस्तारण 20 फरवरी तक, मतदान केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 21 फरवरी से 17 मार्च, मतदेय स्थलों की मैपिंग, सूची डाउनलोडिंग 27 मार्च और अंतिम प्रकाशन 28 मार्च निर्धारित की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;