Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsOver 400 Panchayats Lose Funds Due to Non-Expenditure for Swachh Bharat Mission
ओडीएफ प्लस में नहीं कर पाए रकम खर्च, 88 लाख वापसी

ओडीएफ प्लस में नहीं कर पाए रकम खर्च, 88 लाख वापसी

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि का सही तरीके से उपयोग नहीं होने पर 400 से अधिक पंचायतों का पैसा वापस कर दिया गया है। जीएसटी नंबर के अभाव में खर्च नहीं हो सका। अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है और निर्देश दिया है कि आवंटित धनराशि को जल्द वापस किया जाए।

Nov 12, 2025 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा बनाने और कूड़ा निस्तारण के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। आरआरसी सेंटर, शौचालयों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत रकम आवंटित हुई थी। महीनों बीत जाने के बाद भी रकम व्यय न करने पर चार सैकड़ा से अधिक पंचायतों का पैसा वापस भेज दिया गया है। जनपद की 13 ब्लॉकों की 816 ग्राम पंचायतों की बदहाल व्यवस्था को सुधारने पर काम किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में आरआरसी सेंटर स्थापित कराने के साथ वर्मी कंपोस्ट, शौचालय निर्माण हुआ। ओडीएफ प्लस के तहत ग्राम पंचायतों में अगस्त माह को लाखों की रकम आवंटित हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको आरआरसी सेंटर, शौचालय समेत अन्य कार्यो के लिए खर्च किया जाना था। पंचायत स्तर पर खर्चा न होने से जिला से लेकर शासन स्तर से नाराजगी व्यक्त की गई थी। आवंटित धनराशि को स्वच्छ भारत मिशन में खर्च किए जाने का निर्देश दिया गया था। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी धनराशि खर्च नहीं हो सकी है। जिसको लेकर अफसरों ने नाराजगी जताते हुए रकम को दो दिनों में वापसी कराए जाने के निर्देशित किया है। जिले में असोथर की कोर्राकनक, अढ़ावल, धाता की बसवां, देवमई की सुजावलपुर, हसवां की सातो जोगा के अलावा भिटौरा और ऐरायां ब्लॉक की टेन टॉप टेन पंचायतों समेत 437 पंचायतों का 88, 31, 893 रुपए शासन को वापसी हो गया है। डीपीआरओ उपेन्द्र राज ने बताया कि जीएसटी नंबर के अभाव में आवंटित धनराशि वापस हुई है। प्रदेश के प्रत्येक जनपदों की ब्लॉकों से स्वच्छ भारत मिशन में जारी धनराशि को वापसी कराया गया है। इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है कि पंचायतों का जीएसटी नंबर न होने के कारण खर्च नहीं हो सका है। इसी से विभागीय निदेशक के द्वारा अवमुक्त धनराशि खर्च न होने से वापस करा लिया गया है।