ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरचार मंडी सचिवों को नोटिस, एआरटीओ को चेतावनी

चार मंडी सचिवों को नोटिस, एआरटीओ को चेतावनी

मंडी शुल्क वसूली करने में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम आञजनेय कुमार सिंह चार मंडी सचिवों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। ससमय संतोषजनक जबाव न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी है। वहीं ओवर...

चार मंडी सचिवों को नोटिस, एआरटीओ को चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 07 Dec 2018 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मंडी शुल्क वसूली करने में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम आञजनेय कुमार सिंह चार मंडी सचिवों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। ससमय संतोषजनक जबाव न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी है। वहीं ओवर लोडिंग पर विभागीय खेल से नाराज डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन को कार्य सुधार को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

मंडी शुल्क वसूली पर खेल से हो रहे राजस्व क्षति की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई थी। जिस पर उन्होंने मंडी सचिवों को पेंच कसते हुए कार्य में सुधार और राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके मंडी सचिवों के कामकाज में आपेक्षित सुधार नहीं हुआ। डीएम ने बताया कि मंडी समिति जहानाबाद, बिंदकी, किशनपुर और खागा के मंडी सचिव का कामकाज बेहद निराशा जनक पाए जाने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। बताया कि ओवरलोडिंग पर कार्रवाई को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उनके द्वारा कराई गई धरपकड़ में बड़े पैमाने पर ओवर लोड वाहन पकड़ में आए हैं। ऐसे में एआरटीओ प्रवर्तन पर सवाल उठना लाजिमी है। जिसे देखते हुए उन्हें अंतिम कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद भी ओवरलोडिंग पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें