ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरनवविवाहित का फांसी से लटका मिला शव

नवविवाहित का फांसी से लटका मिला शव

फतेहपुर। संवाददाता घर पर अकेली मौजूद नवविवाहिता का शव मंगलवार सुबह घर पर...

नवविवाहित का फांसी से लटका मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 16 Jun 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवाददाता

घर पर अकेली मौजूद नवविवाहिता का शव मंगलवार सुबह घर पर फांसी से लटकता मिला। खेत से परिजन लौटे तब मामले की जानकारी हो सकी। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के लोहारन गढ़वा मजरे गम्हरी गांव निवासी उमाकांत निषाद की पत्नी पायल मंगलवार की सुबह घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने निकल गए थे। खेतों से परिजन लौटे तो कमरे में उसका शव फांसी से लटकता देख स्तब्ध रह गए। जिंदा होने की आशंका पर परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी पर मायकेपक्ष से लोग पहुंचे और ससुरालियों पर आशंका व्यक्त की। शाम तक पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें