झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव

Feb 15, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - विजयीपुर में किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के पास निचली गंगा नहर के किनारे एक नवजात बच्ची का शव मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के पेट में कार्ड क्लाइम्प मिला है, जिससे मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के पास निचली गंगा नहर किनारे रविवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात करीब सात माह की बताई जा रही है। बच्ची के पेट में लगा कार्ड क्लाइम्प मिलने से मामला गंभीर हो गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रसव या एबॉर्शन के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।

इस अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि विजयीपुर व आसपास के कुछ निजी अस्पतालों और अवैध क्लीनिकों में गुपचुप तरीके से एबॉर्शन का खेल चलता है। आरोप हैं कि बाहर से आने वाली कुछ निजी नर्सें रात के समय ऐसे कार्यों को अंजाम देती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी की होती तो ऐसी नौबत न आती। पीएचसी प्रभारी बृजेश पांडेय ने किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि कार्ड क्लाइम्प बाजार में भी उपलब्ध होता है और पीएचसी में अवैध एबॉर्शन जैसी कोई गतिविधि नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।