प्रयागराज जाने में एक रुपये और देना होगा
Fatehpur News - फतेहपुर में एनएचएआई द्वारा नई टोल दरें लागू होने के बाद, प्रयागराज जाने वाली बसों के किराए में एक रुपये की वृद्धि हुई है। इससे यात्रियों को अब 180 रुपये का किराया देना होगा। अन्य मार्गों के किराए में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फतेहपुर। एनएचएआई द्वारा नई टोल दरें लागू किए जाने के बाद इसका सीधा असर रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल टोल बढ़ने के बाद प्रयागराज जाने वाली बसों के किराए में भी एक रुपये का इजाफा कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को अब बढ़े दाम अदा करने पड़ रहे हैं। एक अप्रैल से टोल की दरों में इजाफा हो गया जिसके बाद रोडवेज ने भी बसों के किराए में संशोधन कर दिया है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रयागराज जाने वाली बसों का ही किराया एक रुपये बढ़ाया गया है।
टोल के दाम बढ़ने के बाद मानकों को देखते हुए इस रूट के किराए में ही संशोधन किया गया है। जिससे प्रयागराज का टिकट अब तक 179 रुपये का था लेकिन बढ़े किराए के बाद अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को 180 रुपये अदा करना होगा। जबकि लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कानपुर आदि के किराए में संशोधन नहीं किया जा सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


