नीलकोठी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से मिलेगी राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में मलवां सब डिवीजन के नीलकोठी विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या का समाधान होगा। नए ट्रांसफार्मर से कई गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। कार्य जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

नीलकोठी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से मिलेगी राहत

फतेहपुर। मलवां सब डिवीजन के नीलकोठी विद्युत उपकेंद्र में लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए पांच एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे सौंरा उपकेंद्र का लोड भी कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। एसडीओ प्रवीण शाक्य ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद सौंरा उपकेंद्र से संचालित सनगांव, मंझूपुर, बरी गोविंदपुर, पहाड़ीपुर, भाटनपुरवा, सेमरहा और सूपा गांवों की आपूर्ति नीलकोठी उपकेंद्र से की जाएगी। ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है और 11 केवी एचटी लाइन का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होते ही नए फीडरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।