जी-तोड़ मेहनत पर फिरा पानी, टूटी आस, परीक्षा को लेकर असमंजश
Fatehpur News - जी-तोड़ मेहनत पर फिरा पानी, टूट रही आसजी-तोड़ मेहनत पर फिरा पानी, टूट रही आसजी-तोड़ मेहनत पर फिरा पानी, टूट रही आसजी-तोड़ मेहनत पर फिरा पानी, टूट रही आसजी

इस बार पेपर अच्छा आया था, मेरी परीक्षा भी ठीक हुई थी। पूरी उम्मीद थी कि मैं इस बार सफलता मिलेगी। यह कहना है उन बच्चों का जिन्होंने दिनरात मेहनत की थी। नीट की परीक्षा स्थगित होने से दोआबा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उम्मीदें धूमिल हो गई है। वहीं कोचिंग संचालकों से लेकर कई संगठनों ने भी इस तरह से पेपर लीक मामलों में सवाल उठाएं हैं। अभिभावक भी इस व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं। इनका कहना है कि नीट यूजी की परीक्षा निरस्त होने से सबसे अधिक उन अभ्यर्थियों को परेशानी होती है जिनकी परीक्षा अच्छी होती है। वहीं अभ्यर्थी के साथ-साथ अभिभावकों का भी मनोबल टूटता है। नीट यूजी की परीक्षा निरस्त होने पर कुछ अभ्यर्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं से बात की गई तो उन्होंने अपने दर्द को साझा किया。
क्या बोले परीक्षार्थी...........
बीते साल की तुलना में इस वर्ष परीक्षा आसान थी, बेहतर तैयारी थी तो परीक्षा भी अच्छी रही। लेकिन परीक्षा निरस्त होने से मन बहुत विचलित है।
-स्मृति त्रिपाठी
मैंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की थी, परीक्षा के देने के बाद 600 से अधिक नंबर आने की संभावना थी। लेकिन परीक्षा निरस्त होने की खबर ने निराश कर दिया है।
-सिद्धार्थ तिवारी
इस बार कड़ी मेहनत की थी, पूरी उम्मीद थी कि अच्छा स्कोर मिलेगा। लेकिन परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलते ही चिंता हो गई। दोबारा परीक्षा के लिए कितनी मेहनत हो पाएगी, कुछ कह नहीं सकते।
-काव्या शुक्ला
बायोलॉजी सेक्शन काफी अच्छा और स्कोरिंग था। एनसीईआरटी से सीधे प्रश्न आए थे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा था। उम्मीद थी कि इस बार अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन परीक्षा स्थगित होना बेहद चिंता का विषय बन रहा है।
-प्रखर जायसवाल
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


