Fatehpur News: 2.87 लाख वाद निस्तारित कर वसूला 25.72 करोड़ अर्थदंड
Fatehpur News: फतेहपुर में शनिवार को जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। विभिन्न न्यायालयों में 2.87 लाख वादों का निस्तारण किया गया और 25.72 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला गया। हेल्प डेस्क के माध्यम से वादकारियों को सहयोग प्रदान किया गया।

Fatehpur News: फतेहपुर। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर कुमार पंचम के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिन्दकी आदि स्थानों में लगी अदालत में कुल 2.87 लाख वादों का निस्तारण करते हुए 25.72 करोड़ से अधिक अर्थदंड वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धघाटन जिला न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली आदि के माध्यम से हेल्प डेस्क लगाकर वादकारियों को सहयोग दिया गया। अदालत में जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम, राजेश उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय, अपर प्रधान न्यायाधीश, शिव चन्द्र, पीठासीन अधिकारी, पृथ्वी पाल यादव, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष, रामकिशोर तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मो इलियास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पूजा विश्वकर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरी प्रकाश गुप्ता विशेष न्यायाधीश समेत अन्य तमाम न्यायाधीशों ने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराते हुए अर्थदंड जमा कराया।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद, बैंकिंग संस्थानों, विद्युत विभाग, श्रम विभाग आदि स्थानों में वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल दो लाख 87 हजार 678 वादों का निस्तारण कर 25 करोड़, 72 लाख 78 हजार 352 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया गया।


