Fatehpur News: मेडिकल कालेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Fatehpur News: फतेहपुर में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कालेज एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं को तंबाकू और शराब के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प किया।

Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कालेज एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को तंबाकू, शराब व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक जीवन और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित करती है। स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर नशे से दूर रहा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। साथ ही स्वयं नशा नहीं करने और परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा. आरके मौर्य, उप प्राचार्य डा. प्रदीप, एपीएमओ डा. पीके साहू समेत छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे।


