किशोई ग्राम प्रधान के बुजुर्ग सास की हत्या
फतेहपुर के किशोई गांव में अज्ञात लोगों ने ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की सासू मां फूलमती की हत्या कर दी। उनका शव खेत में मिला, जिसका चेहरा और आधा शरीर जला हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
फतेहपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर घोष थाने के किशोई गांव में रविवार रात अज्ञात लोगों ने ग्राम प्रधान की सासू मां को मौत के घाट उतार दिया। उनका शव घर से दो सौ मीटर दूर खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फारेंसिक टीम के साथ पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।ऐरायां ब्लाक के ग्राम पंचायत केशोई की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के पति अजीत सिंह सोमवार सुबह खेत जा रहे थे। जैसे ही वह से घर से उत्तर दो सौ मीटर दूर आगे बढ़े तभी खेत में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा देखा।
चेहरा समेत आधा शरीर जला हुआ था, उन्होंने तत्काल नौबस्ता चौकी पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उन्होंने चप्पल को देख कर शव की पहचान अपने 75 वर्षीय अपनी मां फूलमती पत्नी स्व.राम सिंह के रूप में की। प्रधान के सास की हत्या की खबर से गांव सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। फारेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका के बेटे अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम खाना खाने के बाद बरामदे में सो रही थी, रात को कैसे जंगल पहुंची जानकारी नहीं है। पुलिस ग्रामीणों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों और कैसे हुई है। सीओ खागा दुर्गेश दीप ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


