संदिग्ध हालात में आइसक्रीम मिस्त्री की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

हथगाम थाना के अलौदीपुर मोड़ स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कर रहे 45 वर्षीय मिस्त्री लोटन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया है।

संदिग्ध हालात में आइसक्रीम मिस्त्री की मौत

छिवलहा, संवाददाता। हथगाम थाना के अलौदीपुर मोड़ अहिंदा गांव स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्यरत एक आइसक्रीम मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री में ताला बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशनपुर थाना के रानीपुर बहेरा गांव निवासी 45 वर्षीय लोटन सिंह पिछले तीन महीनों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पत्नी गुड्डन सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उनकी फोन पर बात हुई थी। देर शाम फैक्ट्री मालिक ने फोन कर बताया कि लोटन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उल्टी-दस्त हो रहे हैं।

परिजन रात में फैक्ट्री पहुंचे और उन्हें सीएचसी हथगाम ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे और बंद शटर के सामने बैठ गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा मौके पर पहुंचे और समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।