ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरयमुना किनारे मिला क्षत विक्षत शव, परिजनों ने की शिनाख्त

यमुना किनारे मिला क्षत विक्षत शव, परिजनों ने की शिनाख्त

गाजीपुर। संवाददाता यमुना नदी किनारे क्षत विक्षत एक अज्ञात शव मिलने से इलाके...

यमुना किनारे मिला क्षत विक्षत शव, परिजनों ने की शिनाख्त
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 15 Jan 2022 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। संवाददाता

यमुना नदी किनारे क्षत विक्षत एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब-करीब कंकाल में तब्दील हो चुका शव की पहचान करने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के साथ ही पड़ोसी जिले की पुलिस से संपर्क किया। बांदा से आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की है और गांव के ही लोगों पर हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव क्षेत्र के यमुना नदी किनारे एक अज्ञात युवक का हत्या युक्त कंकाल शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपद पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थाने में एक युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस से शव मिलने की सूचना पर बांदा जिला के बेंदा घाट की मंजू देवी पत्नी श्याम सविता ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव की शिनाख्त संतोष उर्फ बसंता पुत्र स्व. छेदी सविता निवासी बेंदा घाट थाना तिंदवारी जिला बांदा के रूप में की है। मंजू देवी ने बताया कि जूता, पैंट, जैकेट से पहचान की है मृतक संतोष चचेरा देवर था और पिता काइकलौता पुत्र था। मृतक के तीन बच्चे अमन, प्रांशी व रितेश हैं। सात जनवरी को काम पर से वापस लौटा और अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक की पत्नी विमला देवी ने तिंदवारी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर देने की आशंका के चलते थाने में तहीर दी हैं। संगम लाल प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लिखापढ़ी की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें