सोते समय युवक का गला रेतने वाला हत्थे चढ़ा
गला रेतकर युवक महेश रैदास की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी पिंटू को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। महेश पर चार जून की रात सोते समय हमला हुआ था। आरोपी प्रेम प्रसंग का कारण बताया गया है। मामला दर्ज कर आरोप का खुलासा किया गया।

बहुआ। गला रेतकर युवक की हत्या के प्रयास मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार को आरोपी युवक पुलिस ने हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। ललौली थाना के खटौली गांव निवासी 24 वर्षीय महेश रैदास पर चार जून की रात हमला हुआ था। वह सो रहा था। बगल में पत्नी थी। इसी दौरान एक युवक ने पिंटू का चाकू से गला रेतना शुरु कर दिया। नींद खुल जाने पर पिंटू ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया था। पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की थी।
जांच के दौरान पिंटू रैदास निवासी लदिगंवा का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु की तो उसने प्रेम प्रसंग की बात बताई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


