Fatehpur News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक का शव मिला

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: थरियांव में पत्नी को विदा कराने गए युवक गुलशन लोधी का शव मोहम्मदपुर कला गांव के बाहर मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गुलशन की पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह लापता हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Fatehpur News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक का शव मिला

Fatehpur News: थरियांव। पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक का शव मोहम्मदपुर कला गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय गुलशन लोधी की ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा गांव में है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी अर्चना को मायके छोड़ गया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गुलशन पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा।

उसने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में गुलशन पत्नी का मोबाइल लेकर वहां से निकल गया। ससुराल से निकलने के बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मोहम्मदपुर कला गांव के बाहर बदले का पुरवा से थरियांव जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर दूर युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक का शव मिला