बोर्ड बैठक : साउथ सिटी में 50 लाख से बनेगा पालिका का कैंप कार्यालय

Apr 15, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में नगर पालिका बोर्ड ने शहर के विकास के लिए 16 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें साउथ सिटी के लिए कैंप कार्यालय, यात्री शेड, चौराहों के नामकरण और पिछड़े वार्डों के विकास के लिए धन आवंटन शामिल हैं। सभासदों ने सफाई नायक की वापसी की मांग भी की।

बोर्ड बैठक : साउथ सिटी में 50 लाख से बनेगा पालिका का कैंप कार्यालय

फतेहपुर। शहर के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका बोर्ड ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया है। तीखी नोकझोंक और भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई इस बैठक में शहर के विकास के लिए करीब 16 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर ध्वनि मत से मुहर लगा दी गई। बोर्ड ने विशेष रूप से साउथ सिटी के निवासियों की सहूलियत के लिए 50 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका के कैंप कार्यालय के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। प्रशासन का मानना है कि इस कार्यालय के बनने से दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को अपने नागरिक कार्यों के लिए मुख्य कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

बैठक में विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर यात्री शेड बनाने का निर्णय लिया गया ताकि मुसाफिरों को मौसम की मार से बचाया जा सके। साथ ही, तीन प्रमुख चौराहों के नामकरण, पिछड़े वार्डों के विकास के लिए 70-70 लाख रुपये आवंटित करने और शहर के पुराने कूड़ा स्थलों को सेल्फी प्वाइंट के रूप में तब्दील करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।जागेश्वर चौराहा के नाम अस्पताल चौराहासदन ने तीन चाराहों के सुंदरीकरण संग नामकरण किए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। अस्पताल चौराहा अब जागेश्वर चौराहा, तुराब अली पुरवा चौराहा अब डा.हैनीमैन चौराहा होगा। सभासद सरोज पाल ने ज्वालागंज चौराहों का सुंदरीकरण कर अहिल्याबाई होल्कर चौराहा किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। वहीं मुराइनटोला स्थित तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।सर्किल रेट पर मिलेगी विभागों को जमीनढकौली में स्थित ऊसर भूमि पर सूचना ब्यूरो कार्यालय व आवासीय भवन के निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव पेश किया। वहीं एक हेक्टेयर जमीन में लोहिया पर्यावर्षीय उद्यान पार्क के निर्माण के लिए भी जमीन उपलब्ध कराए जाने, माहपुर में राज्यकर कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के आसाव के लिए माहपुर में 55 सौ वर्ग मीटर व 35 सौ वर्ग मीटर जमीन आवासीय भवन व सचल दल कार्यालय के लिए भी जमीन आवंटित किए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। जिसका सदस्यों ने विरोध किया, कहा कि विभागों के फ्री में जमीन नहीं दी जाएगी। सक्रिल रेट पर पैसा जमा किए जाने के उपरांत ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।इनसेट..सफाई नायक की वापसी की मांगसभासदों ने एक स्वर में वर्ष 2017 से लखनऊ स्थित सचिवालय में अटैच किए जाने वाले सफाई नायक वैभव राजन की वापसी की मांग की। सभासदों का कहना था कि करीब नौ सालों से उसके अटैच होने के बाद भी वेतन का भुगतान नगर पालिका से किया जा रहा है जिससे उसे वापस लाया जाए। इस बीच झाऊपुर में बनने वाले पार्क के धन को राधानगर सभासद द्वारा नाला आदि के कामों में व्यय करने की बात कही जिस पर सभी सभासदों ने इस पर विरोध दर्ज कराया।इनसेट..गत वर्ष खर्च हुए 135.93 करोड रुपयेबैठक के दौरान गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा भी दिया गया, बताते हैं कि गत वर्ष नगर पालिका की विभिन्न माध्यमों से 137.45 करोड की आय हुई जिसमें से नगर के विकास में नगर पालिका द्वारा 135.93 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जबकि 1.52 करोड़ रुपये शेष हैं। बैठक में अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, ईओ रविंद्र कुमार के अलावा सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान, सुनील गुप्ता, आरिफ गुड्डा, अतीश पासवान, दीपक मौर्य, अवशेष जायसवाल, आदि मौजूद रहे।इनसेट प्रस्तावों पर भी लगी मुहर70-70 लाख रुपए पिछड़े वार्डों के विकास में खर्च होगा।40-40 स्ट्रीट लाइट सभी वार्डों में लगाए जाएंगे।09 यात्री शेड शहर के अलग अलग स्थानों पर बनाए जाएंगेशहर के कूड़ा घरों के स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।