Fatehpur News: हर साल बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के रोगी, विभाग अलर्ट
Fatehpur News: फतेहपुर में बारिश की सक्रियता के कारण वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है। पिछले तीन वर्षों में मलेरिया और डेंगू के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा में मानसून की सक्रियता और बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है। विभाग की टीमें 14 संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे, लार्वा नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। पिछले तीन वर्षों में मलेरिया के मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या में भी हर साल बदलाव दर्ज किया गया। फाइलेरिया के कुल मामलों में धीरे-धीरे कमी आई है जो अभियान का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि तीनों वर्षों में मलेरिया, फाइलेरिया और डेंगू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई। नोडल अधिकारी डा केके सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और टंकियों का पानी नियमित बदलें तथा पूरी बांह के कपड़े पहनें.
इन गांवों में बीमारी ने बरपाया था कहर
रूसी, जहानपुर, शाह, भवानीपूर, पपरेन्दा, कारीकान, कोर्रा कनक, सातों धरमपुर, औगासी, रामपुर, गोपालपुर, लोधौरा, बावन, चखेड़ी
पिछले तीन साल के आंकड़े
2023 मलेरिया 16, फाइलेरिया 5390, डेंगू 354
2024 मलेरिया 21, फाइलेरिया 5254, डेंगू 154
2025 मलेरिया 28, फाइलेरिया 4845, डेंगू 365


