Fatehpur News: प्रभु भोलेनाथ के नटराज रूप में विराजमान होंगे गणपति बप्पा
Fatehpur News: फतेहपुर में आधुनिकता के दौर में भक्तों की भक्ति और कलाकारों की दृष्टि में बदलाव आ रहा है। नए स्वरूप में तैयार गणेश चतुर्थी की प्रतिमाएं भक्तों को भा रही हैं। मूर्तिकारों की दुकानों में लोकप्रिय विभिन्न आकारों और कीमतों की प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं।

Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। आधुनिकता के दौर में भक्तों की भक्ति के साथ ही कलाकारों की दृष्टि और सोच भी बदलती जा रही है। भगवान भोलेनाथ के नटराज रूप से लेकर पंजाबी पगड़ी, त्रिशूलधारी गणपति भक्तों को भा रहे है। कमल और मुसल की सवारी के साथ ही विघ्नहर्ता के स्लोगन, त्रिशूल और कलश के रूप में छत्र तथा नए तरीके के आसन से सुसज्जित प्रतिमाएं भक्तों को भा रही है। गणेश चतुर्थी की तैयारी के लिए कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए है。
गणेश चतुर्थी की तैयारी
जिले में आगामी गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो चुकी है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भक्त का रंग बदलता नजर आएगा। जिसके लिए मूर्तिकार प्रभु गणपति की प्रतिमाओं को नए स्वरूप में तैयार कर रहे है। प्रभु भोलेनाथ के स्वरूप में ओम और त्रिशूल का छत्र, कमल का आसन में चार हाथों के गणपति की जटाओ में मां गंगा विराजमान होंगी। इसके अलावा त्रिशूलधारी गणपति, मुसक में सवार, पंजाबी पगड़ी बांधे गणपति भक्तों का मनमोह रहे है। इसके साथ ही विघ्नहर्ता के स्लोगन लिखे, पौराणिक चित्र के स्वरूप वाले गणपति भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। ऐसी अनोखी प्रतिमाओं की खरीदी के लिए भक्तों की भीड़ मूर्तिकारों की दुकानों में लगने लगी है। जहां डेढ़ फूट की प्रतिमाओं से लेकर आठ फूट की प्रतिमाएं मौजूद है। जिनकी कीमत पांच सौ रुपए से शुरुआत हो जाती है और 13 हजार तक की प्रतिमाएं मिल रही है।
मूर्तिकारों की राय
खजुहा रोड विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित दुकान के मालिक मूर्तिकार चुन्नू का कहना है कि समय के साथ श्रद्धालुओं की पसंद में भी बदलाव आया है। पारंपरिक स्वरूप के अलावा आकर्षक प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए गणपति प्रतिमाओं में अलग-अलग स्वरूप दिया जा रहा है। वस्तुओं और मजदूरी में बढ़ोत्तरी से ही मूर्तियों के दामों में भी इजाफा हुआ है। विगत वर्ष आठ फूट की प्रतिमा 10 हजार तक में दी जाती थी, अब 13 हजार दाम पहुंच गया है। अभी तक 15 प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है, गणेश चतुर्थी में 40 प्रतिमाओं के करीब खरीदी होती है।
भक्तों की चुनौतियाँ
दरवेशाबाद गांव में मूर्ति स्थापना के लिए प्रतिमा खरीदने को पहुंचे भक्त दाम सुनकर तय नहीं कर पा रहे थे कौन सी प्रतिमा ली जाए। बताया कि दामों अधिक इजाफा होने छह फुट की प्रतिमा का विचार बनाया है। भक्तों ने कहा कि आस्था मूल्य नहीं देखती। हालांकि दामों बढ़ोत्तरी होने से प्रभु की प्रतिमा छोटी चुनी है। ऐसे ही अन्य भक्तों का भी कहना था कि दामों में इजाफा हुआ है।


