दूधिया की तलाश में जंगल में घूमती रही पुलिस
Fatehpur News - छिवलहा के अहिरनगांव निवासी 22 वर्षीय विनय यादव, जो तीन वर्षों से दूध और खोया का कारोबार कर रहा था, शुक्रवार रात डिलीवरी के लिए गया और लापता हो गया। शनिवार को उसकी बाइक और दूध का कैन गहरे नाले में मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, पुलिस तलाश कर रही है।

छिवलहा। हथगाम थाना के अहिरनगांव उर्फ चकबबुल्लापुर निवासी 22 वर्षीय विनय उर्फ राजन यादव तीन वर्षों से दूध व खोया का कारोबार करता था। शुक्रवार रात भी करीब नौ बजे डिलीवरी के लिए छिवलहा कस्बे गया था। फिर लापता हो गया था। शनिवार सुबह गौसपुर गांव के लोगों ने चकबबुल्लापुर मार्ग पर खड़ंजे के पास एक गहरे नाले में विनय की बाइक और उससे बंधा दूध का कैन पड़ा देखा था। थोड़ी दूर में चप्पल और फटी टीशर्ट मिली थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। रविवार को पुलिस आस पास के जंगलों में तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


