पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, आश्रितों को सौंपी चेक
खागा। 13 मई को आए विनाशकारी आंधी तूफान से हुए जान माल के नुकसान की भरपाई और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की मदद राशि का भुगतान किया गया है।

खागा। 13 मई को आए विनाशकारी आंधी तूफान से हुए जान माल के नुकसान की भरपाई और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। राज्य आपदा मोचन निधि के तहत नौ मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की मदद राशि का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों किया गया है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें प्रतीकात्मक चेक दिए। प्रभारी मंत्री ने सोनारी धाता के मृतक राम शिरोमन की पत्नी देवमती, मनमोहनपुर में मृतक वासुदेव की पत्नी लक्ष्मी देवी, बसंता का पुरवा मजरे संवत में मृतक ननकी देवी की मां फूल कली और घटईपुर में मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उन्होंने पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछा और कहा कि इस अत्यंत दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
अफसरों को दिए सख्त निर्देश
भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य समस्त सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जाए। पात्रता के आधार पर इन परिवारों को अन्य सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से तत्काल लाभान्वित किया जाए। घायलों के उपचार पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम अभिनीत कुमार, एएसपी, सीओ दुर्गेश दीप, नायब तहसीलदार, जिला आपदा विशेषज्ञ, कानूनगो और लेखपाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम ने बम्हरौली में पीड़ित परिवार को सौंपी चेक
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने हसवा के बम्हरौली निवासी मृतक शियाकली पत्नी दुर्योधन के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। डीएम ने प्रदेश चार लाख रुपए की मदद राशि का प्रतीकात्मक चेक मृतक के परिवार को दिया एवं बताया कि सहायता धनराशि ऑनलाइन माध्यम से संबंधित के खाते में भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि परिवार को पात्रता के आधार पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सदर, तहसीलदार , राजस्व कानूनगों, लेखपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


