शील्ड पाकर 105 मेधावियों के चेहरों बिखरी चमक

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 105 मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 215 अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रबंधक ने आधुनिक संसाधनों के लिए प्रयास करने की बात कही।

शील्ड पाकर 105 मेधावियों के चेहरों बिखरी चमक

फतेहपुर। शहर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में शनिवार को मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय स्तर पर 105 मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरों में खुशी साफ झलकी। वहीं 215 अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धेश्वर धाम लालपुर के महंत बाल चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पुष्पराज पटेल, विनय तिवारी, विवेक आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

परीक्षा परिणाम में विजेंद्र प्रताप सिंह कक्षा सात ने 99.56 अंक पाकर विद्यालय टॉप किया।वहीं कक्षा 9 की प्रतिभा सिंह 99.08 फीसदी अंक के द्वितीय और 99 प्रतिशत अंक पाकर आयुषी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 105 मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया गया। वहीं जागरुक 215 अभिभावकों को को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि हमारा विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ सु-संस्कारों पर विशेष बल देने के लिए समाज में जाना जाता है। शीघ्र ही आधुनिक संसाधन स्मार्ट बोर्ड एवं प्रत्येक कक्षा के लिए कम्प्यूटर आदि से शिक्षा देने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवबाबू, खागा शाखा के प्रधानाचार्य राज कपूर, गंगानगर शाखा के प्रधानाचार्य मोहित समेत विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।