Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsMassive Theft in Fatehpur 30 Lakh Rupees Stolen Police Form Teams for Investigation
चोरी के खुलासे में पांच टीमें लगीं, संदिग्धों की धरपकड़

चोरी के खुलासे में पांच टीमें लगीं, संदिग्धों की धरपकड़

संक्षेप:

Fatehpur News - फालोअप....चोरी के खुलासे में पांच टीमें लगीं, संदिग्धों की धरपकड़चोरी के खुलासे में पांच टीमें लगीं, संदिग्धों की धरपकड़चोरी के खुलासे में पांच टीमें

Jan 03, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर,संवाददाता। नये साल की पहली भोर में ही शहर में हुई तीस लाख की चोरी के खुलासे के लिये एसपी ने पांच टीमें लगाई हैं। संदिग्धों की धरपकड़ में टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी में कैद शातिर का हुलिया पहचानने की कोशिश में टीमें जुटी हैं। हालांकि अब तक सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बता दें कि मसवानी निवासी सबीना बानो पत्नी सरवर 29 दिसंबर को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ सिराथू कौशांबी में मायके में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गुरुवार भोर पहर करीब साढ़े तीन बजे से पांच बजे के बीच में शातिरों ने घर, कमरों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अलमारी में रखी हुई एक लाख की नगदी सहित करीब तीस लाख के जेवर चोरी हो गए थे। एक शातिर कमरे का ताला तोड़ते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। नये साल पर शहर में हुई चोरी से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पांच टीमें लगी हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली के खुलासे में हांफी पुलिस थरियांव। थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। कमलेश लोधी के घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली रात चोरी हो गया था।