बाइक सर्विस दुकान में लगी आग, तीन बाइक जलीं

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मुरादीपुर चौराहा पर एक बाइक सर्विस की दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग ने दुकान को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। दुकान मालिक संदीप कुमार ने बताया कि सभी उपकरण और तीन बाइक भी जल गईं। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

बाइक सर्विस दुकान में लगी आग, तीन बाइक जलीं

फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहा स्थित एक बाइक सर्विस की दुकान में सोमवार देर रा अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान जलकर राख हो गई।दुकान मालिक संदीप कुमार निवासी गोविंदपुर ने बताया कि दुकान में रखा उपकरण, पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दुकान के भीतर खड़ी तीन बाइक भी आग की चपेट में आकर खाक हो गईं, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

हालांकि दमकल के पहुंचने तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेखपाल प्रभाकर पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।