Fatehpur News: पौधरोपण के बाद अब तैयार करनी होगी रोपण पंजिका

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में रविवार को पौध रोपण महा अभियान आयोजित किया गया। अब विभागों के लिए पौधों को संरक्षित करने की चुनौती है। वन विभाग समेत सभी 25 विभागों को पौध रोपण पंजिका बनानी होगी। इस पंजिका में पौधों की देखभाल और सुरक्षा के इंतजाम दर्ज किए जाएंगे, जिससे सरकारी योजना की पुष्टि हो सके।

Fatehpur News: पौधरोपण के बाद अब तैयार करनी होगी रोपण पंजिका

Fatehpur News: फतेहपुर। रविवार को पौध रोपण महा अभियान का आयोजन तो हो गया अब सम्बंधित विभागों के लिए पौधों को संरक्षित किए जाने की बड़ी चुनौती है। वहीं वन विभाग सहित सभी विभागों को पौध रोपण पंजिका बनानी होगी। जिसमें गड्ढा खुदान से लेकर अन्य डिटेल दर्ज किए जाएंगे जिससे रोपण के सापेक्ष बचने वाले पौधों की जानकारी आसानी से मिल सके। दोआबा में किए जाने वाले पौधरोपण के बाद इसमें सहभागिता निभाने वाले सभी 25 विभागों को पौध रोपण पंजिका को मेंटेन करना पड़ेगा। बताते हैं कि इस पंजिका में गड्ढा खुदान के बाद रोपित होने वाले पौधों की संख्या, तिथि के अलावा निराई, गुणाई, सिंचाई सहित सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी दर्ज करनी होगी।

डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि पौधों के रोपण और उनकी देखभाल का पूरा रिकार्ड रखने के लिए इसका बनाया जाना आवश्यक होता है। जिसमें पौधों की प्रजातियों, स्थान आदि का विस्तृत विवरण सहित समय-समय पर जांच कर सुरक्षित पौधों तथा नष्ट होने वाले पौधों का विवरण दर्ज किया जाता है। जिससे सरकारी योजना के तहत किए गए पौधरोपण की पुष्टि पंजिका से हो आसानी से हो सके। सूत्रों का कहना है कि अधिकतर विभागों द्वारा इसे तैयार नहीं किया जाता। जिससे दोआबा में महा अभियान के तहत सुरक्षित रहने वाले पौधों की सही डिटेल उपलब्ध नहीं हो पाती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।