ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरनई शिक्षा नीति की शिक्षण सामग्री तैयार करेंगे माध्यमिक के मास्साब

नई शिक्षा नीति की शिक्षण सामग्री तैयार करेंगे माध्यमिक के मास्साब

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए तैयारियां तेजी पर हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षण सामग्री को लेकर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। बकायदा बिंदु निर्धारण कर प्रत्येक...

नई शिक्षा नीति की शिक्षण सामग्री तैयार करेंगे माध्यमिक के मास्साब
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 29 Sep 2020 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए तैयारियां तेजी पर हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षण सामग्री को लेकर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। बकायदा बिंदु निर्धारण कर प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच शिक्षकों को प्रतिभाग करना आवश्यक है। दिशा निर्देश आने के बाद विभाग ने कवायद तेज कर दी है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नई शिक्षा नीति पर सराहनीय सामग्री तैयार करने के लिए शिक्षकों के लिए आन लाइन प्रतियोगिता होनी है। जिसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर थीम भी निर्धारित की गई है। बताया गया कि प्रत्येक विद्यालय से पांच पांच शिक्षकों को सहभागिता करना अनिवार्य है। विद्यालय स्तर पर तीन अक्टूबर को को प्रतियोगिता होगी। सात अक्टूबर तक चयनित 10 शिक्षण सामग्री को जिला स्तर पर चयन के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं व्यवस्था के लिए 13 नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

नई शिक्षा नीति पर आयोजित होने वाली आनलाइन प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। विभाग की मानें तो विद्यालय स्तर फिर उसके बाद ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता होगी। अंत में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसकी प्रविष्टियां उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएंगी। जिसकी जिम्मेदारी जीआईसी के प्रधानाचार्य को दी गई हैं।

ये होगी सम्प्रेषण सामग्री

भेजी जाने वाली शिक्षण सामग्री के मानक भी तय किए गए हैं। जिसमें एमपी-4 फारमेट में अधिकतम दो मिनट की लघु फिल्म, पोस्टर का साइज 12 बाई 8 का होगा। इसी तरह से पावर प्वाइंट स्लाइड होगी। प्रधानाचार्यो से कहा गया है कि सम्प्रेषण सामग्री के मानकों को ध्यान में रखा जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें