ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरहर बूथ की समीक्षा कर छूटे लोगों को बनाएं वोटर

हर बूथ की समीक्षा कर छूटे लोगों को बनाएं वोटर

फतेहपुर। संवाददाता तहसील सभागार में आयोजित बैठक में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने उनके बूथों...

हर बूथ की समीक्षा कर छूटे लोगों को बनाएं वोटर
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 02 Dec 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवाददाता

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने उनके बूथों की वस्तुस्थिति जानी गई। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से विशेष तौर से कहा गया कि अपने बूथों की समीक्षा कर लें ताकि कोई पात्र वोटर बनने से छूटने न पाए। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि बूथों की समीक्षा के दौरान यह जरूर देख लिया जाए कि कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है। यदि समीक्षा के दौरान कोई पात्र वयस्क किन्हीं कारणों से अब तक मतदाता नहीं बन पाया है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर वोटर बनाया जाए। जानकारी भी ली गई कि दोनों विधान सभा क्षेत्रों में स्थित बूथों में कितने वोटर बढ़े व कितने घटे। बीएलओ से कहा गया कि अपने कार्यों व दायित्वों के प्रति गंभीर रहें और लिंगानुपात पर भी ध्यान रखें। यहां पर्यवेक्षकों व एईआरओ से भी विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी जुटाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें